फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Swiss Open 2022 PV Sindhu reaches second round Ashwini Ponnappa and N Sikki Reddy pair also wins Srikanth and Kashyap also advance

Swiss Open: पीवी सिंधू दूसरे दौर में पहुंचीं, अश्विनी-सिक्की की जोड़ी भी जीती, श्रीकांत और कश्यप भी आगे बढ़ें

Thu, 24 Mar 2022 09:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 24 Mar 2022 09:39 PM IST
सार

ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू ने डेनमार्क की लाइन होमार्क केजेर्सफेल्ट को सीधे गेम में हराकर स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। पूर्व विश्व चैंपियन ने बुधवार देर रात खेले गए अपने पहले दौर के मैच में 21-14, 21-12 से आसान जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Swiss Open 2022 PV Sindhu reaches second round Ashwini Ponnappa and N Sikki Reddy pair also wins Srikanth and Kashyap also advance
पीवी सिंधू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू ने डेनमार्क की लाइन होमार्क केजेर्सफेल्ट को सीधे गेम में हराकर स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। पूर्व विश्व चैंपियन ने बुधवार देर रात खेले गए अपने पहले दौर के मैच में 21-14, 21-12 से आसान जीत दर्ज की। सिंधू का सामना दूसरे दौर में चीन की नेस्लीहान यिगित से होगा। 
विज्ञापन


वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले किदांबी श्रीकांत और पी कश्यप क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। विश्व के 12वें नंबर के खिलाफ श्रीकांत ने फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव को 13-21. 25-23, 21-11 से हराया। दूसरी ओर, कश्यप को शीर्ष वरीयता प्राप्त विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ वॉकओवर मिला। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को इंडोनेशियाई जोड़ी प्रमुद्या कुसुमावर्दना और येरेमिया इरिच योचे याकूब रमबितान की जोड़ी के खिलाफ 19-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी भी आगे बढ़ने में सफल रहीं। उन्होंने एलाइन मुलर और जेनजीरा स्टैडेलमैन की स्थानीय जोड़ी को सीधे गेम में 21-15, 21-16 से हराया। जबकि एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी इस सुपर 300 टूर्नामेंट के पहले दौर में फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान की इंडोनेशियाई जोड़ी से 19-21, 13-21 से हार गई। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत भी अपने एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed