{"_id":"61be9192cd2f244378215863","slug":"swimmer-srihari-nataraj-registers-best-indian-performance-in-swimming-world-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"swimming : तैराक श्रीहरि नटराज ने विश्व चैंपियनशिप में निकाला श्रेष्ठ भारतीय समय","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
swimming : तैराक श्रीहरि नटराज ने विश्व चैंपियनशिप में निकाला श्रेष्ठ भारतीय समय
Sun, 19 Dec 2021 07:27 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 19 Dec 2021 07:27 AM IST
सार
बीस साल के नटराज हालांकि सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सके क्योंकि इसमें शीर्ष 16 तैराक ही हिस्सा लेते हैं। यह नटराज का प्रतियोगिता में दूसरा ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ है।
विज्ञापन
श्रीहरी नटराज
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शीर्ष भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज शनिवार को यहां फिना शार्ट कोर्स विश्व चैंपियनशिप में ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ निकाला लेकिन यह प्रदर्शन उन्हें 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल तक पहुंचाने के लिए काफी नहीं था।
विज्ञापन
उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 24.40 सेकंड का समय निकाला जिससे वह हीट में कुल 26वें स्थान पर रहे। बीस साल के नटराज हालांकि सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सके क्योंकि इसमें शीर्ष 16 तैराक ही हिस्सा लेते हैं। यह नटराज का प्रतियोगिता में दूसरा ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ है।
विज्ञापन
बेंगलुरू के इस तैराक ने शुरुआती दिन 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में अपने रिकॉर्ड को बेहतर किया था। नटराज ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था, वह ओलंपिक के लिए साजन प्रकाश के बाद ‘ए’ क्वालिफाइंग समय हासिल करने वाले दूसरे भारतीय तैराक थे।
विज्ञापन