फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sushil Kumars World Championships trials on August 20

विश्व चैंपियनशिप के लिए ट्रायल देने उतरेंगे सुशील 

Mon, 19 Aug 2019 10:11 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 19 Aug 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Sushil Kumars World Championships trials on August 20
सुशील कुमार - फोटो : social media

ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व चैंपियनशिप के  लिए पहलवान सुशील कुमार मंगलवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल के लिए उतरने जा रहे हैं। हालांकि अब तक इस बात पर संशय बना हुआ है कि दो बार के ओलंपिक पदक विजेता के खिलाफ अन्य कोई पहलवान जोर आजमाने उतरेगा या नहीं।

विज्ञापन


सुशील के वजन 74 किलो में अमित धनकड़ और जितेंदर कुमार को उतरना है। कुश्ती संघ की ओर से विश्व चैंपियनशिप केलिए जितेंदर की एंट्री 79 किलो भार में डाल रखी गई है। कुश्ती संघ को भी अभी तक यह नहीं मालूम है कि 74 किलो में कितने पहलवान ट्रायल देने उतरेंगे।
विज्ञापन


उसका कहना है स्थिति सुबह वजन देने के बाद साफ होगी। सुशील के खिलाफ कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान ट्रायल देने वाले प्रवीण राणा चोटिल हैं। उनका ट्रायल में नहीं खेलना तय है। हालांकि यह तय है कि सुशील कुमार कल होने वाले ट्रायल में पहुंच रहे हैं। 74 किलो के अलावा चार गैर ओलंपिक भार वर्गों में ट्रायल आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कैंप में शामिल नहीं होने के चलते कुश्ती संघ की ओर से मिले कारण बताओ नोटिस का जवाब साक्षी मलिक ने दे दिया है। उनका कहना है कि रक्षा बंधन पर भाई को राखी बांधने के कारण वह कैंप में शामिल नहीं हो पाई थीं। कुश्ती संघ उनको कैंप में शामिल करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed