{"_id":"5aceb64e4f1c1bd73d8b4a11","slug":"sushil-kumar-and-babita-kumari-qualified-for-next-round-in-wrestling-at-cwg-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2018: कुश्ती में भारत की लाजवाब शुरुआत, सुशील-बबीता समेत राहुल जीतकर अगले राउंड में पहुंचे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
CWG 2018: कुश्ती में भारत की लाजवाब शुरुआत, सुशील-बबीता समेत राहुल जीतकर अगले राउंड में पहुंचे
स्पोरॉ
Updated Thu, 12 Apr 2018 07:02 AM IST
विज्ञापन
सुशील कुमार
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने अपना पहला बाउट जीत लिया है। सुशील कुमार ने 74 किलोग्राम की कैटेगरी में कनाडाई पहलवान जेवोन बालफोर को धूल चटाई। सुशील ने यह मुकाबला टेक्निकल सुपीरियॉरिटी के आधार पर जीता है।
विज्ञापन
इस मुकाबले में सुशील ने पहले राउंडर में 4 और दूसरे राउंड 7 प्वॉइंट्स अर्जित किए। 11 प्वॉइंट्स जुटाने वाले सुशील के प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी उनके खिलाफ एक भी प्वॉइंट्स हासिल नहीं कर पाया। वहीं भारती महिला पहलवान बबीता कुमारी ने भी पहले बाउट में बाजी मार ली है।
विज्ञापन
बबीता ने 53 किलोग्राम की कैटेगरी में नाईजीरिया की बोस सैमुअल को हरकार अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया। तीन मिनट तक चले इस मुकाबले में बबीता ने कुल दो प्वाॉइंट हासिल किए, जबकि विपक्षी खिलाड़ी उनके खिलाफ पहले राउंड में सिर्फ एक ही प्वॉइंट जुटा पाई।
विज्ञापन
वहीं तीसरे मुकाबले में भारत के राहुल अवारे ने इंग्लैंड के जॉर्ज रैम को हराकर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया। मैच में 11 प्वॉइंट्स लेने वाले राहुल के प्रतिद्वंद्वी उनके खिलाफ एक भी प्वॉइंट हासिल नहीं कर पाए। राहुल ने भी यह मुकाबला टेक्निकल सुपीरियॉरिटी के आधार पर जीता।