फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   sushil kumar and babita kumari qualified for next round in wrestling at cwg 2018

CWG 2018: कुश्ती में भारत की लाजवाब शुरुआत, सुशील-बबीता समेत राहुल जीतकर अगले राउंड में पहुंचे

Thu, 12 Apr 2018 07:02 AM IST
स्पोरॉ
स्पोरॉ Updated Thu, 12 Apr 2018 07:02 AM IST
विज्ञापन
sushil kumar and babita kumari qualified for next round in wrestling at cwg 2018
सुशील कुमार

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने अपना पहला बाउट जीत लिया है। सुशील कुमार ने 74 किलोग्राम की कैटेगरी में कनाडाई पहलवान जेवोन बालफोर को धूल चटाई। सुशील ने यह मुकाबला टेक्निकल सुपीरियॉरिटी के आधार पर जीता है।

विज्ञापन


इस मुकाबले में सुशील ने पहले राउंडर में 4 और दूसरे राउंड 7 प्वॉइंट्स अर्जित किए। 11 प्वॉइंट्स जुटाने वाले सुशील के प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी उनके खिलाफ एक भी प्वॉइंट्स हासिल नहीं कर पाया। वहीं भारती महिला पहलवान बबीता कुमारी ने भी पहले बाउट में बाजी मार ली है।
विज्ञापन


बबीता ने 53 किलोग्राम की  कैटेगरी में नाईजीरिया की बोस सैमुअल को हरकार अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया। तीन मिनट तक चले इस मुकाबले में बबीता ने कुल दो प्वाॉइंट हासिल किए, जबकि विपक्षी खिलाड़ी उनके खिलाफ पहले राउंड में सिर्फ एक ही प्वॉइंट जुटा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तीसरे मुकाबले में भारत के राहुल अवारे ने इंग्लैंड के जॉर्ज रैम को हराकर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया। मैच में 11 प्वॉइंट्स लेने वाले राहुल के प्रतिद्वंद्वी उनके खिलाफ एक भी प्वॉइंट हासिल नहीं कर पाए। राहुल ने भी यह मुकाबला टेक्निकल सुपीरियॉरिटी के आधार पर जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed