{"_id":"5a3ca9f64f1c1bd1408be4c5","slug":"sushil-ghaley-beats-gagan-narang-to-win-mens-50m-rifle-prone-gold-at-thiruvananthapuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गगन नारंग को करारी मात देकर सुशील घालेय ने जीता गोल्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गगन नारंग को करारी मात देकर सुशील घालेय ने जीता गोल्ड
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
सुशील घालेय
- फोटो : toi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरुवनंतपुरम में खेले गए 61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में आर्मी मार्क्समेन सुशील घालेय ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग को पुरुष 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। घालेय ने 249.6 के नये फाइनल नेशनल रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि नारंग ने 246.6 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया। वहीं, रियो ओलंपियन चैन सिंह ने 225.4 अंक के साथ कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घालेय ने चैन सिंह और सुरेंद्र सिंह राठौड़ के साथ मिलकर 1866.9 अंक से टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी जीता। उत्तर प्रदेश की टीम 1849.8 अंक के साथ दूसरे जबकि वायुसेना 1845.6 की टीम तीसरे स्थान पर रही। पंजाब के नीरज कुमार ने जूनियर पुरुष प्रोन स्पर्धा का खिताब 245.4 के नये फाइनल राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ जीता।
विज्ञापन
पढ़ेंः- रिंग में मुहम्मद अली से भिड़ने वाले भारतीय बॉक्सर को बीमार देखकर पिघला शाहरुख का दिल, दिए 5 लाख
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले घालेय ने क्वालीफाइंग में 624.6 अंक के साथ तीसरे स्थार पर रहे आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई। उत्तर प्रदेश के युवा अखिल 625.2 अंक के साथ क्वालीफाइंग में शीर्ष पर रहे। एयर इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे नारंग ने 619.7 अंक के साथ क्वालीफाइंग में छठा स्थान हासिल किया था।