फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   shahrukh khan gave 5 lakh rupees to ailing boxer kaur singh for medical treatment

रिंग में मुहम्मद अली से भिड़ने वाले भारतीय बॉक्सर को बीमार देखकर पिघला शाहरुख का दिल, दिए 5 लाख

Tue, 19 Dec 2017 09:40 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 19 Dec 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan gave 5 lakh rupees to ailing boxer kaur singh for medical treatment
कौर सिंह - फोटो : File
पंजाब के पूर्व दिग्गज बॉक्सर कौर सिंह लंबे समय से दिल की बीमारी से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। 1982 के एशियाड गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले कौर सिंह की माली हालत इतनी खराब है कि वो अपने मेडिकल जांच के बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन इसबीच उनके लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान। 
विज्ञापन


कभी दिग्गज बुक्केबाज मुहम्मद अली से रिंग में लड़ने वाले 69 वर्षीय सिंह ने 13 दिसंबर को अपने दिल का  इलाज करवाया और इस इलाज में अस्पताल ने उन्हें 2 लाख रुपए का बिल थमा दिया, लेकिन सिंह इस बिल का भुगतान कर पाने में असमर्थ थे। खबर मीडिया में देखने के बाद शाहरुख ने सिंह की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः मुंह तोड़ने का बयान देने वाले बॉक्सर को विजेंदर का करारा जवाब, कुछ ऐसा करने को बेताब
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख की आईपीएल क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स फाउंडेशन ने सिंह को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है। शाहरुख ने सिंह के बारे में बोलते हुए कहा कि खिलाड़ी देश का गौरव होते हैं और समाज के रुप में उनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य बनता है। हमारे साथी खिलाड़ी के मुश्किल घड़ी में हमें उनका साथ देना चाहिए। हम हर किसी को अपने तरीके से ऐसा करने के लिए आग्रह करते हैं। हम सिंह को जल्द ठीक होने के लिए और एक स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देते हैं।

शाहरुख के बाद कौर सिंह को और भी कई जगह से मदद मिली है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 1 और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमिंदर सिंह ने 2 लाख रुपए की मदद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed