{"_id":"5ca0361bbdec22145544f18f","slug":"suhaas-ly-wins-turkey-para-badminton-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहास एलवाई ने बढ़ाई तिरंगे की शान, जीता तुर्किश पैरा बैडमिंटन का खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सुहास एलवाई ने बढ़ाई तिरंगे की शान, जीता तुर्किश पैरा बैडमिंटन का खिताब
Sun, 31 Mar 2019 09:08 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
suhas ly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस अफसर सुहास एलवाई ने तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित तुर्की इंटरनैशनल पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स खिताब जीतते हुए देश का नाम रोशन किया। 2007 बैच के आईएएस सुहास एलवाई ने फाइनल में फ्रांस के लुकास मंजूर को 31 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 22-20 से आसानी से मात दी।
विज्ञापन
सुहास एलवाई ने इससे पहले सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 15-21, 21-11, 21-10 से हराया था। यह मुकाबला 53 मिनट चला, जिसमें सुहास ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए दूसरा और तीसरा गेम अपने नाम करते हुए मैच जीत लिया। सुहास ने क्वॉर्टर फाइनल में हमवतन तरुण को 21-15, 21-8 से मात दी थी। सुहास इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन