फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Success story of Wrestler turn actor model celeb Sangram Singh

संग्राम सिंह: कभी लकवा पीड़ित था यह पहलवान, अब दे रहा फिटनेस टिप्स

Fri, 26 Apr 2019 08:47 PM IST
अंशुल तलमले अंशुल तलमले, नई दिल्ली
अंशुल तलमले, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 26 Apr 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Success story of Wrestler turn actor model celeb Sangram Singh
संग्राम सिंह

रोहतक के मदीना निवासी पहलवान संग्राम सिंह ने जुलाई 2015 में डब्ल्यूडब्ल्यूपी कामनवेल्थ चैंपियनशिप में अपनी पहली फाइट लड़ी थी, इसमें संग्राम ने कनाडा के पहलवान जो लीजेंड को हराकर गोल्डन बेल्ट जीती थी। उस वक्त उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दौर ऐसा भी आएगा जब वह रिंग छोड़कर मॉडलिंग, डांस और टीवी रिएलिटी शो में नजर आएंगे।

विज्ञापन


हाल ही में संपन्न हुए 'इंडिया मेन शो' में बतौर जज-गेस्ट पहुंचे संग्राम ने 'अमर उजाला डॉट कॉम' से खास बातचीत में फिटनेस और संयमित जीवनशैली को लेकर कई अहम बातें बताई। महज तीन साल की उम्र में लकवा और गठिया जैसी शारीरिक दुर्बलता वाली बीमारियों से घिरे रहने के बावजूद जिस तरह संग्राम ने इससे लड़ाई लड़ी और देसी वर्जिश और नुस्खों की वजह से पहलवानी में अपना करियर बनाया वो करोड़ों युवाओं के लिए किसी मिसाल से कम नहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

'खाना भूख से कम, पानी दोगुना, वर्कआउट तिगुना और हंसना चौगुना'

Success story of Wrestler turn actor model celeb Sangram Singh
संग्राम सिंह - फोटो : अमर उजाला

देश के किसी भी कोने में रहने के बावजूद बाहरी खान-पान से दूर रहने वाले संग्राम अपने भोजन में गाय का दूध और दही लेना कभी नहीं भूलते। आज फिटनेस फ्रेक युवाओं के लिए रोल मॉडल बन चुका यह सेलिब्रिटी महेश भट्ट के एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुका है। एक खिलाड़ी से टीवी की दुनिया का जाना माना नाम बन चुके संग्राम सिंह ने बिग बॉस, नच बलिए और सर्वाइवर इंडिया जैसे कई टीवी शो में किए हैं। फिलहाल उनका एक शो 'हौसलों की उड़ान विद संग्राम सिंह' काफी चर्चाओं में बना हुआ है।

विज्ञापन

संग्राम सिंह की उपलब्धियां

Success story of Wrestler turn actor model celeb Sangram Singh
संग्राम सिंह - फोटो : अमर उजाला
  • WWP कॉमनवेल्थ चैंपियन
  • साल 2012 के WWP वर्ल्ड बेस्ट प्रोफेशनल रेस्लर
  • हरियाणा केसरी का खिताब
  • 2003 रांची में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक
  • 2005 हंगरी में विश्व कुश्ती चैंपयिनशिप में हिस्सा
  • 2006 में दक्षिण अफ्रीका में हुई कुश्ती चैंपयिनशिप में स्वर्ण पदक
  • 2007 में आखिल भारतीय ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed