फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   steeplechase runner naveen dagar failed in dope test before asian games 2018

एशियन गेम्स से पहले भारतीय एथलीट नवीन डागर को तगड़ा झटका, डोप टेस्ट में मिले पॉजीटिव

Fri, 03 Aug 2018 05:38 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Aug 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
steeplechase runner naveen dagar failed in dope test before asian games 2018
naveen dagar

भारतीय एथलेटिक्स दल 18 अगस्त से शुरू हो रहे एशियन गेम्स 2018 की तैयारियों में जुट गया है। हालांकि गेम्स शुरू होने से पहले ही भारत की उम्मीदों को एक तगड़ झटका लगा है। भारत के स्टीपलचेज रनर नवीन डागर गुवाहाटी में हुए 'इंटर स्टेट एथेलेटिक्स मीट' के दौरान डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


नवीन डागर को प्रतिबंधित पदार्थ मेलोडोनियम का पॉजीटिव पाया गया। डागर 2014 इंचियोन एशियाई खेलों के कांस्य पदकधारी हैं और उन्होंने गुवाहाटी प्रतियोगिता के दौरान 8:41 सेकेंड का क्वालीफाइंग मार्क हासिल किया था। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने टूर्नामेंट से पहले ही टेस्ट के दौरान 23 जुलाई को डागर पर अस्थायी रूप से निलंबन लगा दिया था। 
विज्ञापन


यह सूचना उस वक्त मिली जब नवीन अपने मध्य और लंबी दूरी के धावकों के साथ ऊंचाई वाली ट्रेनिंग कर रहे थे। नवीन अब बी नमूने की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। न तो एएफआई और न ही नाडा ने कोई अधिकारिक बयान जारी किया लेकिन यह एफआई के लिए करारा झटका है क्योंकि इस हफ्ते अब तक दो एथलीट प्रतिबंधित पदार्थों के पॉजीटिव पाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डागर के निलंबन से 18 अगस्त से जकार्ता और पालेमबांग में होने वाले एशियाई खेलों की 3000 मीटर रेस स्पर्धा में भारत का कोई प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेगा। इस हफ्ते के शुरू में भाला फेंक ऐथलीट अमित कुमार को फिनलैंड में टूर्नामेंट के बाहर किए गए परीक्षण में प्रतिबंधित पदार्थ का दोषी पाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed