फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   State governments refuse to approve camps, SAI is unable to set up camp despite SOP preparation

राज्य सरकारों का कैंपों की मंजूरी से इनकार, एसओपी तैयारी करने के बावजूद साई नहीं लगा पा रही कैंप

Tue, 16 Jun 2020 03:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 16 Jun 2020 03:21 PM IST
सार

तेलंगाना ने गोपी अकादमी में बैडमिंटन, मणिपुर ने साइक्लिंग और पंजाब ने बॉक्सिंग कैंप को नहीं दी मंजूरी

विज्ञापन
State governments refuse to approve camps, SAI is unable to set up camp despite SOP preparation
- फोटो : ट्विटर

विस्तार

साई ने खेल गतिविधियां शुरू करने को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भले तैयार कर ली हो, लेकिन राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के आगे साई अब तक किसी भी नए नेशनल कैंप को शुरू नहीं कर सकी है। राज्य सरकारोंं ने साई के प्रस्ताव के बावजूद नेशनल कैंपों को मंजूरी नहीं प्रदान की है। जिसके चलते अब साई किसी नए नेशनल कैंप को प्रस्तावित नहीं करने जा रही है।

विज्ञापन


गोपीचंद अकादमी में बैडमिंटन का कैंप लगाने को तेलंगाना सरकार ने मंजूरी नहीं है। पंजाब सरकार की ओर से साइक्लिंग कैंप को इंकार किए जाने के बाद अब मणिपुर सरकार ने भी साइक्लिंग कैंप को मंजूरी नहीं दी है। वहीं पंजाब सरकार ने अब बॉक्सिंग कैंप को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

राज्य सरकार की मंजूरी के बिना कैंप नहीं

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया गोपी अकादमी में ओलंपिक क्वालिफाई करने की होड़ में शामिल कुछ शटलरों का कैंप लगाना चाहती है। बीएआई के सेक्रेटरी जनरल अजय सिंघानिया के मुताबिक गोपी ने खुद इसके लिए तेलंगाना सरकार से बात की, लेकिन उन्हें मंजूरी नहीं मिली है।

अब राज्य सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद ही कैंप और बैडमिंटन की एसओपी की बारे में सोचा जाएगा। वहीं पटियाला में कैंप को मंजूरी नहीं मिलने के बाद साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इंफाल में मणिपुर सरकार से ट्रैक साइक्लिंग कैंप के लिए मंजूरी मांगी जिससे इनकार कर दिया गया है।

अब फेडरेशन ने सरकार से प्रार्थना की है कि पांच रायडरों को वेलड्रोम के ट्रैक पर प्रैक्टिस  की मंजूरी दे दी जाए। साई की प्रस्तावना के बावजूद बॉक्सिंग कैंप को भी पटियाला में आयोजित करने के से पंजाब सरकार ने मना कर दिया है।

ज्यादातर खेल संघ कैंप शुरू करने के हक में नहीं

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ज्यादातर खेल संघ खुद ही कैंप लगाने के हक में नहीं है। साई की एसओपी में एक कैटेगरी के  खेलों में शामिल शूटिंग, टेबल टेनिस, तीरंदाजी जैसे खेल ही अभी कैंप नहीं लगाने जा रहे हैं।

तीरंदाजी संघ का कहना है कि तीरंदाजों ने कैंप में आने को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई है। फिर कैंप के लिए स्थान भी नहीं मिल रहा है। वहीं एनआरएआई जुलाई में कैंप लगाने के हक में है। कुछ शूटरों ने अपने स्तर पर जरूर तैयारी शुरू की है।

टेबल टेनिस में पैडलरों ने फेडरेेशन को अभी कैंप नहीं लगाने के लिए कहा है। कुश्ती संघ भी अभी कैंप शुरू करने के हक में नहीं है। अभी सिर्फ एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग और हॉकी के एनआईएस पटियाला, बंगलूरू में कैंप चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed