{"_id":"597ee3fb4f1c1ba63f8b46ff","slug":"star-drag-flicker-vr-raghunath-will-announce-his-retirement-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय हॉकी टीम के स्टार ड्रैग फ्लिकर ने संन्यास लेने का फैसला लिया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय हॉकी टीम के स्टार ड्रैग फ्लिकर ने संन्यास लेने का फैसला लिया
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 31 Jul 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
रघुनाथ
- फोटो : ndtv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के स्टार ड्रैग फ्लिकर वीआर रघुनाथ जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा करने वाले हैं। रघुनाथ 2016 रियो ओलंपिक्स में क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय टीम के प्रमुख सदस्य थे। पिछले कुछ समय से रघुनाथ की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वापसी नहीं हो सकी थी, जिसके बाद उन्होंने जल्द ही संन्यास की घोषणा करने का मन बनाया।
विज्ञापन
बेंगलुरु हॉकी एसोसिएशन के लिए मुकाबला खेलने वाले रघुनाथ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'अगले कुछ महीनो में मैं संन्यास की घोषणा करने वाला हूं। मुझे लगता है कि भारतीय टीम अभी सही ट्रैक पर है और युवा खिलाड़ी जबर्दस्त हैं। टीम को मेरी जरुरत नहीं है। संकेत बहुत स्पष्ट हैं। मैंने अभी इस बारे में कोच रोएलेंट ओल्ट्म्न्स से बात नहीं हुई है। एक परिपक्व खिलाड़ी होने के नाते मुझे आगे बढ़ना होगा। मैंने संन्यास लेने के लिए अपना दिमाग बना लिया है।'
विज्ञापन
बता दें कि 28 वर्षीय रघुनाथ ने आखिरी बार भारत की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले वर्ष खेला था। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक लिया।
विज्ञापन
इस बारे में बात करते हुए रघुनाथ ने कहा, 'ब्रेक लेने का फैसला निजी था। मैंने एक दशक से अधिक समय तक भारत के लिए खेला और साल में करीब 8-10 महीने तक इसमें व्यस्त रहता था। मुझे अपने परिवार के साथ समय बिताने का समय नहीं मिल रहा था और इसी वजह से उनके साथ समय बिताना चाहता था। मैंने पिछले साल ओलंपिक्स के बाद ही ब्रेक लेने का विचार किया था, लेकिन फैसला किया कि थोड़े समय बाद लेने का सोचा।'