फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Ministry extended agreement of Chinese coach Yin Wei

खेल मंत्रालय ने बढ़ाया चीनी कोच का करार, भारतीय टेबल टेनिस से जुड़े रहेंगे यिन वेई

Mon, 27 Jul 2020 06:01 AM IST
संदीप भट्ट हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 27 Jul 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
Sports Ministry extended agreement of Chinese coach Yin Wei
चीनी कोच यिन वेई

देश में जहां चीनी वस्तुओं का बहिष्कार किया जा रहा है वहीं टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) ने चीनी कोच यिन वेई का न सिर्फ अनुबंध बढ़ाने की सिफारिश की बल्कि इसे खेल मंत्रालय और साई ने स्वीकार भी कर लिया।

विज्ञापन


यही नहीं यिन भी भारत में रुककर प्रतिभाओं को तराशने के लिए राजी हो गए हैं। यिन पत्नी के साथ कोलकाता स्थित कोल इंडिया-साई की टेबल टेनिस अकादमी में हैं। शुरुआत में यह लग रहा था कि चीनी कोच होने के नाते उनका अनुबंध नहीं बढ़ाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें करीब 2.62 लाख रुपये 35 सौ अमेरिकी डॉलर (3500 यूएस डॉलर) प्रति माह के वेतन पर बरकरार रखा गया।

विज्ञापन

अजमेर अकादमी में गुजारे हैं 12 साल...  

टीटीएफआई के सेक्रेटरी जनरल एमपी सिंह का कहना है कि यिन ने अजमेर अकादमी में 12 साल गुजारे हैं। उनका भारत के साथ गहरा लगाव है। यही वजह है कि उन्हें पिछले साल वापस लाया गया। ऐसी परिस्थितियों के बावजूद यिन को यहां रुकने में कोई समस्या नहीं है। उनकी आयु को देखते हुए अगले वर्ष जून तक उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है, लेकिन उन्हें 2024 तक रोकने की योजना है।

सैनिकों की शहादत के बाद शुरू हुआ था चीनी उपकरणों का बहिष्कार 

एलएसी पर 20 भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद खेलों में भी चीनी उपकरणों के बहिष्कार की शुरुआत कर दी गई थी। कई खेल विशेषज्ञों नेे चीनी उपकरणों और कोच को बाहर करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed