{"_id":"5d7ddf5b8ebc3e01431c0279","slug":"sports-minister-kiren-rijiju-and-ganjendra-singh-shekhawat-flag-off-great-ganga-run-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"द ग्रेट गंगा रन मैराथन के मौके पर बोले खेल मंत्री, जम्मू-कश्मीर के युवाओं को भी खेलों से जोड़ेंगे ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
द ग्रेट गंगा रन मैराथन के मौके पर बोले खेल मंत्री, जम्मू-कश्मीर के युवाओं को भी खेलों से जोड़ेंगे
Sun, 15 Sep 2019 12:21 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
किरण रिजिजू
- फोटो : social Media
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को जल शक्ति मंत्रालय की तरफ से नमामि गंगे 'द ग्रेट गंगा रन' का आयोजन किया गया। सुबह छह बजे से सात बजे के बीच मैराथन को केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
The GREAT GANGA RUN flagged off with @gssjodhpur ji at New Delhi. It was a wonderful moment as thousands of citizens joined the run pledging #namamigange to fulfill the vision of PM @narendramodi ji for "A Clean Ganga" pic.twitter.com/eU0R90Bhuw
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 15, 2019
विज्ञापन
मैराथन के बाद खेल मंत्री किरण रिजिजू ने जम्मू और कश्मीर के युवाओं का मुद्दा भी उठाया और मीडिया से बातचीत में कहा कि, जम्मू-कश्मीर के युवा भी खेलों में रूची रखते हैं। उन्होंने कहा कि मैं शनिवार को जम्मू-कश्मीर के युवाओं से मिला था, वे भी खेलों से जुड़ना चाहते हैं। हम अलग-अलग शहरों और गांवों के लिए योजना बना रहे हैं और हम सबको साथ लेकर चलेंगे।
विज्ञापन