{"_id":"61490f328ebc3e7ac0759b62","slug":"sports-minister-anurag-thakur-advocates-same-cash-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार राशि: खेल मंत्री ने एक समान कैश अवार्ड की वकालत की","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पुरस्कार राशि: खेल मंत्री ने एक समान कैश अवार्ड की वकालत की
Tue, 21 Sep 2021 04:17 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 21 Sep 2021 04:17 AM IST
सार
ठाकुर ने खेल मंत्रियों से गांव और शहर के स्तर पर ज्यादा से ज्यादा टूर्नामेंट कराने को कहा। इसमें उन्होंने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर काम किया जा सकता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को देश में खेलों के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए राज्यों के खेल मंत्रियों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने खेल मंत्रियों से उनके राज्यों के स्पोर्ट्स कांप्लेक्सों का ब्योरा मांगा। जिससे सभी राज्यों के खेल गतिविधियों के केंद्रों का एक पोर्टल तैयार किया जा सके। इस पोर्टल पर इन केंद्रों से जुड़ी हर जानकारी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
यही नहीं ठाकुर ने खेल मंत्रियों से एक समान कैश अवार्ड की योजना तैयार करने को कहा। जिससे ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को हर राज्य की ओर से एक समान पुरस्कार राशि दी जा सके।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी कोई राज्य पदक विजेता को छह करोड़ तो कोई एक करोड़ तो कोई कुछ लाख रुपये ही दे रहा है। अगर सभी राज्य मिलकर कैश अवार्ड का एक पूल तैयार करें और उसके बाद पदक विजेताओं को एक समान पुरस्कार राशि दी जाए तो इससे अच्छा और कुछ नहीं होगा। कैश अवार्ड के इस पूल में केंद्र सरकार भी अपनी हिस्सा डालेगी।
यही नहीं राज्यों से सही आयु में प्रतिभाओं को सामने लाने की योजना बनाने को कहा जिससे उन्हें खेलों इंडिया खेलों में का हिस्सा बनाकर 2028 और 2032 के ओलंपिक के लिए तैयार किया जा सके।