फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sports Minister Announces Khelo India Winter Games In Ladakh And Jammu Kashmir

लद्दाख इस महीने पहले खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की मेजबानी करेगा

Thu, 13 Feb 2020 10:41 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 13 Feb 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Sports Minister Announces Khelo India Winter Games In Ladakh And Jammu Kashmir
किरण रिजिजू - फोटो : Twitter

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने गुरुवार को घोषणा की कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख इस महीने पहले खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की मेजबानी करेगा। जबकि मार्च में इस तरह की प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर में होगी। खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की दोनों प्रतियोगिताओं का खर्चा खेल मंत्रालय उठाएगा।

विज्ञापन


पहली प्रतियोगिता लद्दाख में फरवरी के तीसरे हफ्ते जबकि दूसरी प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर में मार्च के पहले हफ्ते में होगी। खेलो इंडिया लद्दाख शीतकालीन खेलों में आईस हॉकी चैंपियनशिप, फिगर स्केटिंग और स्पीड स्केटिंग स्पर्धाएं होंगी और इस प्रतियोगिता का आयोजन ब्लाक, जिला और केंद्र शासित स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन


इन खेलों में लगभग 1700 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। खेलो इंडिया जम्मू कश्मीर शीतकालीन खेल गुलमर्ग के कोंगडोरी में लड़के और लड़कियों के लिए चार आयु वर्ग में होंगे। इन खेलों में 19 से 21, 17 से 18, 15 से 16 और 13 से 14 साल के आयु वर्ग के खिलाड़ी अल्पाइन स्कीइंग, क्रास कंट्री स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग और स्नोशूइंग स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर खेल परिषद और जम्मू कश्मीर शीतकालीन खेल संघ द्वारा आयोजित इन खेलों में विभिन्न राज्यों और संगठनों की 15 टीमों के लगभग 841 खिलाड़ियों और अधिकारियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस मौके पर रीजीजू ने कहा कि युवाओं की उर्जा को सही स्थान पर लगाने के लिए खेलों से अच्छा कोई विकल्प नहीं है। हमने आईस हाकी, फिगर स्केटिंग, स्पीड स्केटिंग जैसे खेलों को शामिल किया है जो ओलंपिक का हिस्सा हैं।


समय के साथ हम इन खेलों में चैंपियन तैयार करने में सफल रहेंगे।’’ उन्होंने कहा कि मुझे एक और खेलो इंडिया खेलों को शुरू करने की घोषणा करने की खुशी है। यह एक साल में तीसरे खेलो इंडिया खेल होंगे और हमने स्वदेशी खेलों के लिए भी एक प्रतियोगिता के आयोजन की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed