{"_id":"5f1dc64f8ebc3e63ce24984e","slug":"spanish-league-canceled-covid-19-affected-club-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेनिश लीग ने कोविड-19 से प्रभावित क्लब के मैच को रद्द किया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
स्पेनिश लीग ने कोविड-19 से प्रभावित क्लब के मैच को रद्द किया
Mon, 27 Jul 2020 06:57 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 27 Jul 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
कोविड-19 की वजह से स्पेनिश लीग ने रविवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण रद्द हुए दूसरे डिवीजन का मैच नहीं खेला जाएगा। फुएंलब्रादा की टीम से जुड़े 28 खिलाड़ी और सहयोगी सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। गत सोमवार को टीम को लीग के आखिरी मुकाबले में डेपोर्टिवो ला कोरुना के खिलाफ भिड़ना था, लेकिन मैच शुरू होने से पहले छह खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
मैच के रद्द होने से फुएंलब्रादा के पास शीर्ष लीग में क्वालीफाई करने का मौका नहीं होगा। लीग ने इस नतीजे को स्वीकार करने के लिए फुएंलब्रादा का शुक्रिया करते हुए कहा, ‘फुएंलब्रादा का यह त्याग बाकी क्लबों को अपना सत्र आसानी से पूरा करने का मौका देगा।’
विज्ञापन