{"_id":"61ad7fd9aa9826087b062fae","slug":"south-korea-to-host-world-archery-championships-in-2025-gwangju-was-selected-ahead-of-madrid-10-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Archery Championships 2025: दक्षिण कोरिया में होगा आयोजन, इस शहर को मात देकर ग्वांगजू ने हासिल की मेजबानी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
World Archery Championships 2025: दक्षिण कोरिया में होगा आयोजन, इस शहर को मात देकर ग्वांगजू ने हासिल की मेजबानी
Mon, 06 Dec 2021 08:43 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:43 AM IST
सार
World Archery Championships 2025: साल 2025 में होने वाली विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन दक्षिण कोरिया के शहर ग्वांगजू में किया जाएगा। यह तीसरी बार होगा जब दक्षिण कोरिया वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साल 2025 में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन दक्षिण कोरिया के शहर ग्वांगजू में किया जाएगा। स्विटजरलैंड के लुसाने में हुई कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप के आयोजन के लिए मैड्रिड ने भी अपना दावा पेश किया था। लेकिन चयन के मामले में ग्वांगजू ने 10 मत हासिल किए जबकि एक वोट मैड्रिड को मिला। रविवार को वर्ल्ड आर्चरी ने अपने बयान में कहा, 2025 में होने वाली तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन कोरियाई शहर ग्वांगजू में होगा।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया तीसरी बार करेगा मेजबानी
साउथ कोरिया के इतिहास को अगर देखा जाए तो यह तीसरा मौका होगा जब यह देश वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इससे पहले कोरियाई शहर सियोल 1985 में इस चैंपियशिप की मेजबानी कर चुका है। वहीं, साल 2009 में उल्सान में आखिरी बार विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। वैस अगर देखा जाे तो साउथ कोरिया का तीरंदाजी में विश्व पटल पर हमेशा से दबदबा रहा है।
विज्ञापन
2015 में यूनिवर्सियड का हो चुका है आयोजन
साल 2015 में ग्वांगजू ने यूनिवर्सियड में तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की मेजबानी की थी, जो मुख्य टूर्नामेंट स्थल और फाइनल के लिए प्रतिष्ठित एशिया संस्कृति केंद्र के बगल में एक अस्थायी क्षेत्र है। ग्वांगजू शहर तीरंदाजी आउटरीच कार्यक्रम चलाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। चार साल के समय में कोरियाई शहर अगले सीजन के अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में भी शामिल हो जाएगा। चीन में चल रहे यात्रा प्रतिबंधों के कारण 2022 में हुंडई तीरंदाजी विश्व कप का आयोजन शंघाई की जगह ग्वांगजू में किया जाएगा।
विज्ञापन