फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   South Asian Games India wins 50 medals consolidates top spot

एक दिन में पदकों का अर्द्धशतक, दक्षिण एशियाई खेलों में मेडल का शतक पूरा करने वाला पहला देश बना भारत

Fri, 06 Dec 2019 08:05 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 06 Dec 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
South Asian Games India wins 50 medals consolidates top spot
South Asian Games - फोटो : सोशल मीडिया

निशानेबाजों, एथलीटों और ताइक्वांडो के बाद वूशु खिलाड़ियों और तैराकों के दम पर भारत ने बृहस्पतिवार को 13वें एशियाई खेलों में पदकों का शतक भी पूरा कर लिया। यही नहीं चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 26 स्वर्ण, 18 रजत और छह कांस्य सहित कुल 50 पदक जीते। यह भारत का इन खेलों में एक दिन में पदकों के हिसाब से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय खिलाड़ी अब तक 58 स्वर्ण, 41 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 118 पदकों के साथ शीर्ष पर हैं। नेपाल 96 पदक दूसरे और श्रीलंका 99 तीसरे नंबर पर हैं।  

विज्ञापन


वूशू में सात स्वर्ण : वूशू में भारतीय खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण जीते। इनमें सूरज सिंह ने गुनशू ऑलराउंड में पहला पीला तमगा दिलाया। इनके अलावा वाई सनाथोई देवी (52 किग्रा), पूनम (75 किग्रा), दीपिका (70 किग्रा), सुशीला (65 किग्रा), रोशिबिना देवी (60 किग्रा) और सुनील सिंह (52 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। बिद्यापति चानू (56 किग्रा) के खाते में कांसा आया।
विज्ञापन


तरणताल से निकले 11 पदक : तैराकों ने तरणताल से चार स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य सहित 11 पदक निकाले। लिखित सेल्वाराज प्रेमा ने 200 मीटर ब्रेसस्ट्रोक में स्वर्ण और दानुष सुरेश ने रजत और अपेक्षा ने इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। दिव्या सतिजा 100 मीटर बटरफ्लाई में और महिला टीम ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में चैंपियन बनी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारोत्तोलकों का स्वर्णिम चौका : भारतीय भारोत्तोलकों ने चार स्वर्ण सहित पांच पदक जीते। एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता झिली डालाबेहड़ा (अंडर 45 किग्रा) में  कुल 151 किग्रा वजन उठाकर पीला तमगा जीता। स्नेह सोरेन (अंडर 49 किग्रा)  कुल 157 किग्रा, सोरोखाईबाम बिंदियारानी देवी (55 किग्रा) 181 और सिद्धांत गोगोई(61 किग्रा) कुल 264 किग्रा वजन उठाकर चैंपियन बने।

ताइक्वांडो में पदक का सिक्सर : ताइक्वांडो में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित छह पदक जीते। इनमें पूर्वा दीक्षित (49 किग्रा), रुचिका भावे (67 किग्रा), मार्गरेट मारिया (73 किग्रा) ने पीले तमगे, नीरज चौधरी (58 किग्रा) और अक्षय हुड्डा (87 किग्रा) ने रजत और लक्ष्य (80 किग्रा) ने कांसा जीता।


एथलीटों ने जीते छह पदक : एथलेटिक्स में एक स्वर्ण सहित छह पदक जीते। तिहरी कूद में कार्तिक ने स्वर्ण और मोहम्मद सलाहुद्दीन ने रजत जीता। सुरेंद्र जयकुमार ने पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में, अपर्णा रॉय ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में और प्रिया ने 400 मीटर दौड़ रजत, जबकि केएस जीवन ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में कांसा जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed