{"_id":"5de4ed9d8ebc3e54e561a8c7","slug":"south-asian-games-india-open-medal-account-with-1-gold-2-silver-and-1-bronze-in-triathlon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण एशियाई खेल: भारत ने ट्रायथलन में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य के साथ किया आगाज","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दक्षिण एशियाई खेल: भारत ने ट्रायथलन में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य के साथ किया आगाज
Mon, 02 Dec 2019 04:25 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 02 Dec 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण एशियाई खेल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में पहले दिन ट्रायथलन में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। आदर्श एम एन सिनिमोल ने पुरूषों के व्यक्तिगत ट्रायथलन में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं विश्वजीत श्रीखोम ने इसी में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
सरोजिनी देवी और मोहन प्रज्ञा ने महिलाओं के व्यक्तिगत वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीता । व्यक्तिगत ट्रायथलन वर्ग में 750 मीटर तैराकी , 20 किमी बाइक रेस और पांच किमी दौड़ शामिल है । सिनिमोल ने एक मिनट 02.51 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता जबकि विश्वजीत उनसे आठ सेकंड पीछे रहे ।
विज्ञापन
नेपाल के बसंत थारू को कांस्य पदक मिला । महिलाओं के व्यक्तिगत वर्ग में सरोजिनी दूसरे और नेपाल की सोनी गुरूंग पहले स्थान पर रही । भारत की प्रज्ञा को कांस्य पदक मिला ।
विज्ञापन