फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   sourabh verma stormed into the Final of Vietnam Open 2019

सौरभ वर्मा वियतनाम ओपन के फाइनल में पहुंचे, चीनी खिलाड़ी से होगा खिताबी मुकाबला

Sat, 14 Sep 2019 07:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 14 Sep 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
sourabh verma stormed into the Final of Vietnam Open 2019
सौरभ वर्मा - फोटो : social media

भारतीय शटलर सौरभ वर्मा शनिवार को वियतनाम ओपन बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 टूर्नामेंट के पुरुष एकल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के मिनोरू कोगा को 22-20, 21-15 से हराया। 

विज्ञापन

 

51 मिनट तक चले इस मुकाबले में मौजूदा चैंपियन और दुनिया के 38वें नम्बर के खिलाड़ी सौरभ ने बाजी मारी। अब फाइनल में सौरभ का सामना रविवार को दुनिया के 68वें नम्बर के खिलाड़ी चीनी के सुन फेई जियांग से होगा।

इन दोनों के बीच यह तीसरा मुकाबला होगा। इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में सौरभ की जीत हुई है। सौरभ ने जियांग को इस साल हैदराबाद ओपन और कोरिया ओपन में हराया था। सौरभ ने कोगा को भी इसी साल स्लोवेनिया इंटरनेशनल टूनार्मेंट में हराया था। 

बात दें कि दूसरे वरीय सौरभ ने स्थानीय खिलाड़ी टिएन मिन्ह एनगुएन को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। 43 मिनट तक चले इस मुकाबले में सौरभ ने सीधे सेटों में  एनगुएन को 21-13, 21-18 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed