{"_id":"5dcc33e68ebc3e5b67389d1d","slug":"six-indian-boxers-moves-into-semifinal-of-asian-youth-boxing-championship-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह भारतीयों ने एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच पक्के किए पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
छह भारतीयों ने एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच पक्के किए पदक
Thu, 14 Nov 2019 07:14 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 14 Nov 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग
भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक पक्के कर लिए। भारत की तरफ से साय सेलाय (49 किग्रा), अमन (प्लस 94 किग्रा), अंकित नरवाल (60 किग्रा), नाओराम चानू (51 किग्रा), जास्मिन (57 किग्रा) और विंका (64 किग्रा) समेत कुल छह खिलाड़ियों ने पदक पक्के किए।
विज्ञापन
सेलाय ने फिलिपीन फ्लिंट जारा को 5-0 से हराया जबकि अमन ने ताइवान के काइ सुंग वैंग को नॉकआउट किया। नरवाल ने ताइवान के यू लिन को 5-0 से और चानू ने कोरिया की युनसु सुन को 5-0 से मात दी। जास्मिन ने जापान की किमुरा मोना को जबकि विंका ने ताइवान की सुएह जू सुइ को शिकस्त दी। नेहा कासंयाल (60 किग्रा) और रोहित मोर (52 किग्रा) को क्वार्टर फाइनल में हार मिली।
विज्ञापन