{"_id":"5c74f047bdec224a415dd50b","slug":"six-indian-boxers-enter-in-finals-of-makran-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 भारतीय मुक्केबाजों ने माकरन कप के फाइनल में की धमाकेदार एंट्री","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
6 भारतीय मुक्केबाजों ने माकरन कप के फाइनल में की धमाकेदार एंट्री
Tue, 26 Feb 2019 01:22 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
मुक्केबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले मनीष कौशिक (60 किग्रा) और सतीश कुमार (+91 किग्रा) ने ईरान के चाबाहार में चल रहे माकरन कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यही नहीं कुल छह भारतीय मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह पक्की की है।
विज्ञापन
माकरन कप के फाइनल में पहुंचने वाले अन्य भारतीय मुक्केबाज हैं दीपक सिंह (49 किग्रा), पी ललित प्रसाद (52 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और मंजीत सिंह पांघल (75 किग्रा)। इन सभी मुक्केबाजों ने सोमवार की शाम हुई अपनी-अपनी सेमीफाइनल बाउट जीती।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चैंपियन कौशिक ने एशकन रिजाई को 4-1 से मात दी। अब बुधवार को फाइनल में उनका मुकाबला डेनियल बक्श शाह से होगा। बता दें कि मंगलवार को टूर्नामेंट का आधिकारिक विश्राम दिन रखा गया है।
विज्ञापन
एशियाई खेल के पूर्व कांस्य पदकधारी सतीश ने ईमान रमजान को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी। अब फाइनल में उनका मुकाबला मोहम्मद मलियास से होगा। दीपक ने मालेक अम्मारी को 5-0 से हराया और फाइनल में उनकी टक्कर जाफर नासरी से होगी।
प्रसाद ने फिलिपिनो मार्विन टोबामो को 5-0 से हराया। फाइनल में उनकी भिड़ंत ओमिद साफा अहमदी से होगी। संजीत ने पौर्य अमिरी को 5-0 से धोया, वह गोल्ड के लिए एहसान बहानी राउज से फाइट करेंगे। मंजीत ने सिना सफदारियान को मात देकर फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना अहमद गौसेन से होगा।
हालांकि, रोहित टोकस (64 किग्रा) और दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा) का सेमीफाइनल में सफर समाप्त हुआ। दोनों ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीते।