फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Simranjit Kaur in Cologne Boxing World Cup

Cologne Boxing World Cup: यूक्रेन की मारियाना को हराकर फाइनल में पहुंचीं सिमरनजीत

Fri, 18 Dec 2020 09:37 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 18 Dec 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Simranjit Kaur in Cologne Boxing World Cup
सिमरनजीत कौर - फोटो : instagram.com/simranjitchakar

विश्व मुक्केबाजी  चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) ने शुक्रवार को यूक्रेन की मारियाना बेसेनेट्स को हराकर जर्मनी के कोलोन में मुक्केबाजी विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सिमरनजीत ने 4-1 की जीत के साथ खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया जो शनिवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले विश्व चैंपियनशिप की दो बार की पदक विजेता सोनिया लाठेर ने यूक्रेन की स्निझाना खोलोदकोवा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना हमवतन मनीषा से होगा। मनीषा को क्वार्टर फाइनल में बाई मिली थी।
विज्ञापन



एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता सतीश कुमार (+91 किग्रा) ने अपने अभियान की शुरुआत मालदोवा के ज्वानटिन एलेक्सेल के खिलाफ 5-0 की जीत के साथ थी। सतीश ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए एक और पदक पक्का किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने भी जर्मनी के उमर बाजवा को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी वर्ग के अन्य मुकाबलों में राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन गौरव सोलंकी ने स्थानीय दावेदार मुरात यिलदिरिम को 3-2 से हराया जबकि कविंदर सिंह बिष्ट ने फ्रांस के सैमुअल किस्तोहरी को शिकस्त दी।


एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष कुमार (75 किग्रा) को नीदरलैंड के मैक्स वान डेर पास के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 1-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। एशियाई खेलों के चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) ने भी गुरुवार को फाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed