फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Simone Biles of USA gymnastics withdraws from the team final at Tokyo 2020

Tokyo Olympics: अमेरिकी जिमनास्टिक टीम को लगा बड़ा झटका, दिग्गज एथलीट सिमोन बाइल्स बाहर

Tue, 27 Jul 2021 06:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 27 Jul 2021 06:11 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक 2020 में अमेरिका की कलात्मक जिम्नास्टिक टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की सबसे बड़ी खिलाड़ी और चार बार की ओलंपिक चैंपियन सिमोन बाइल्स टीम स्पर्धा के फाइनल मैच से पहले बाहर हो गई हैं।

विज्ञापन
Simone Biles of USA gymnastics withdraws from the team final at Tokyo 2020
सिमोन बाइल्स - फोटो : twitter@Olympics

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक 2020 में अमेरिका की कलात्मक जिम्नास्टिक टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की सबसे बड़ी खिलाड़ी और चार बार की ओलंपिक चैंपियन सिमोन बाइल्स टीम स्पर्धा के फाइनल मैच से पहले बाहर हो गई। कलात्मक जिम्नास्टिक की महान खिलाड़ियों में से एक सिमोन चोटिल हूईं और फाइनल मुकाबले में नहीं उतर पाईं।   

विज्ञापन


बाइल्स के बाहर होने की वजह से अमेरिकी महिलाओं की टीम लगातार तीसरा स्वर्ण नहीं जीत पाईं। बाइल्स के हटने के बाद रूस की टीम ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। दरअसल मंगलवार को एरिएके जिमनास्टिक्स सेंटर में फाइनल मुकाबले से पहले बाइल्स अभ्यास कर रही थीं और ट्विस्ट करने के दौरान अस्वस्थ नजर आईं। इसके बाद वह अपने कोच के साथ मैदान से बाहर चली गईं और लौटकर वापस नहीं आईं। बाद में अमेरिकी जिमनास्टिक की तरफ से उनके बाहर होने की पुष्टि की गई। 
विज्ञापन

 


बात करें बाइल्स की उपलब्धियों की तो उनके रिकॉर्ड की सूची में वह पांच वर्ल्ड ऑल-अराउंड खिताब जीतने वाली वह एकमात्र महिला हैं। उनके पास 30 विश्व और ओलंपिक पदक हैं, इसमें 19 वर्ल्ड खिताब और चार ओलंपिक स्वर्ण शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed