{"_id":"6043b7338ebc3ec39c36c4e7","slug":"silver-medals-for-three-indian-women-finalists-at-boxam-international-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सम टूर्नामेंट: मनीष कौशिक ने जीता गोल्ड, पूजा-जैसमीन-सिमरनजीत की हुई 'चांदी'","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बॉक्सम टूर्नामेंट: मनीष कौशिक ने जीता गोल्ड, पूजा-जैसमीन-सिमरनजीत की हुई 'चांदी'
Sat, 06 Mar 2021 11:38 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
मनीष कौशिक
- फोटो : social media
स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बॉक्सम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाज मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने गोल्ड जीता। उन्होंने फाइनल में डेनमार्क के 19 साल के मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
Many congratulations to #TOPSAthlete @iboxermanish for winning the gold medal in men’s 63 kg at the #BoxamElite tournament after beating Nikolai Terteryan. 5 boxers #Jasmine, @boxerpooja, @Simranjitboxer, @Hussamboxer and @officialvkyadav finished with a silver medal. pic.twitter.com/McnPARl0Zg
— SAIMedia (@Media_SAI) March 6, 2021
विज्ञापन
पूजा-जैसमीन-सिमरनजीत की हुई 'चांदी'
वहीं, ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा। सिमरनजीत अमेरिका की राशिदा इल्लिस के खिलाफ फाइनल मुकाबले के लिए रिंग में नहीं उतर सकीं तो वहीं पूजा को अमेरिका के ही मेलिस्सा ग्राहम से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पदार्पण कर रही मुक्केबाज जैसमीन (57 किग्रा) को भी यूरोपिय चैम्पियन इटली की इरमा तिस्ता से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जैसमीन ने तिस्ता को कड़ी चुनौती दी लेकिन तिस्ता की तकनीकी श्रेष्ठता का उनके पास कोई जवाब नहीं था।
एशियाई चैम्पियन पूजा ने भी कड़ी चुनौती दी लेकिन ग्राहम की चपलता और जवाबी आक्रमण का वह सामना नहीं कर सकीं। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों का अभियान तीन रजत पदक और एक कांस्य पदक के साथ खत्म हुआ। छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) ने सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक जीता था।