{"_id":"60a1d2a74af66909824da039","slug":"shubhankar-sharma-in-joint-34th-place-richard-bland-wins-british-masters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलफ्रेड ब्रिटिश मास्टर्स: शुभंकर शर्मा संयुक्त 34वें स्थान पर, रिचर्ड ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बेलफ्रेड ब्रिटिश मास्टर्स: शुभंकर शर्मा संयुक्त 34वें स्थान पर, रिचर्ड ने जीती ट्रॉफी
Mon, 17 May 2021 07:49 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशॉ (ब्रिटेन)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशॉ (ब्रिटेन)
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 17 May 2021 07:49 AM IST
सार
- शुभंकर कट में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय थे। उन्होंने अंतिम दौर में पांच बर्डी बनाई लेकिन इस बीच दो बोगी भी की और आखिर में उनका चार दिन का स्कोर चार अंडर रहा
विज्ञापन
shubhankar sharma
विस्तार
भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने आखिरी दौर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया जिससे वह बेलफ्रेड ब्रिटिश मास्टर्स में संयुक्त 34वें स्थान पर रहे। रिचर्ड ब्लैंड ने ट्रॉफी हासिल की जो यूरोपीय टूर में उनका पहला खिताब है।
विज्ञापन
शुभंकर कट में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय थे। उन्होंने अंतिम दौर में पांच बर्डी बनाई लेकिन इस बीच दो बोगी भी की और आखिर में उनका चार दिन का स्कोर चार अंडर रहा। भारत के अजितेश संधू, एसएसपी चौरसिया और गगनजीत भुल्लर ने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था लेकिन ये तीनों कट में जगह नहीं बना पाए थे। इस बीच ब्लैंड ने कई प्रयासों के बाद पहली बार यूरोपीय टूर का खिताब जीता। उन्होंने प्लेआफ में इटली के युवा गोल्फर गुइडो मिगलियोजी को हराया।
विज्ञापन