{"_id":"629a3f5cb849194dd1091a5f","slug":"shooting-baghpat-shooter-yuvika-tomar-and-sagar-dangi-in-indian-team-to-play-together-in-changwon-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shooting: सौरभ चौधरी के बाद बागपत की शूटर युविका और सागर भारतीय टीम में, चांगवान विश्व कप में एक साथ खेलेंगे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Shooting: सौरभ चौधरी के बाद बागपत की शूटर युविका और सागर भारतीय टीम में, चांगवान विश्व कप में एक साथ खेलेंगे
Fri, 03 Jun 2022 10:35 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:35 PM IST
सार
युविका तोमर और सागर डांगी ने ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया। दो से नौ जुलाई को चांगवान में होने वाले विश्व कप के लिए टीम में दोनों को चुना गया। 19 साल के दोनों युवा शूटर 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के अलावा मिश्रित स्पर्धा में एक साथ खेलेंगे।
विज्ञापन
युविका तोमर और सागर डांगी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जोहड़ी गांव में बोए गए शूटिंग के बीज ने पूरे बागपत जिले में जड़े फैला ली हैं। सौरभ चौधरी की सफलता के बाद क्षेत्र के दो शूटरों ने पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाई है। क्षेत्र के आरिकपुर खेड़ी गांव की युविका तोमर और खेड़ा अटाना गांव के सागर डांगी ने ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के बाद दो से नौ जुलाई को चांगवान में होने वाले विश्व कप के लिए टीम में चुन लिए गए हैं। खास बात यह है कि 19 साल के दोनों युवा शूटर 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के अलावा मिश्रित स्पर्धा में एक साथ खेलेंगे।
सीधे सीनियर टीम अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करेंगे सागर
युविका की तरह सागर भी किसान परिवार से संबंधित हैं। उन्होंने भी चार साल पहले बड़ौत में बिपिन डांगी के पास शूटिंग शुरू की थी। बिपिन के मुताबिक सागर ने शूटिंग यह सोच कर शुरू की कि उन्हें आर्मी स्पोट्र्स इंस्टीट्यूट में चयन हासिल करना था। सागर ने इससे पहले न तो कभी जूनियर और न ही यूथ भारतीय टीम में जगह बनाई। उन्होंने ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाई। सागर पहली बार सीनियर भारतीय टीम में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलेंगे, साथ ही वह पहली बार विदेश का भी दौरा करेंगे।
युविका पहली बार चुनी गईं सीनियर टीम में
युविका ने ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के बाद बंगलूरू में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 583 के स्कोर के साथ स्वर्ण जीता। इसके बाद वह राष्ट्रीय शिविर में शामिल कर ली गईं। युविका के कोच अमित श्योराण के मुताबिक वह चांगवान जाने से पहले भोपाल में होने वाले कुमार सुरेंद्र शूटिंग टूर्नामेंट में शिरकत करेंगी। युविका भी सीनियर भारतीय टीम में पहली बार चुनी गई हैं। वैसे वह बाकू विश्व कप की भी टीम में होतीं, लेकिन यहां सिर्फ एयर राइफल टीम को ही भेजा गया।