{"_id":"5f0e57a599135e03424ce264","slug":"shooters-look-forward-to-training-after-longest-break-as-nrai-announces-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह से शूटरों की ओलंपिक की तैयारियां, रसोईयों और ड्राइवरों का होगा नियमित कोरोना टेस्ट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अगले माह से शूटरों की ओलंपिक की तैयारियां, रसोईयों और ड्राइवरों का होगा नियमित कोरोना टेस्ट
Wed, 15 Jul 2020 06:41 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 15 Jul 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने निशानेबाजों की ओलंपिक की तैयारियां अगले माह से शुरू करने का फैसला लिया है। यह कैंप कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में लगाया जाएगा, लेकिन शूटरों के रहने की व्यवस्था फरीदाबाद स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी में की जाएगी। कैंप में कोर ग्रुप में शामिल 34 शूटर ही शामिल होंगे। फेडरेशन ने साफ कर दिया है कि सभी शूटरों का कैंप में रहना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
यही नहीं कैंप के दौरान कोरोना से बचाव के उपायों का सख्ती से पालन किया जाएगा। रेंज में दो लेन छोड़कर शूटरों को ट्रेनिंग करने की इजाजत होगी। साथ ही उनका नियमित रूप से कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। यही नहीं निशानेबाजों के लिए खाना बनाने वाले रसोइयों और उन्हें शूटिंग रेंज लाने वाले ड्राइवरों का भी नियमित रूप से कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
फेडरेशन ने कैंप लगाने का फैसला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कार्यकारिणी की बैठक में लिया। तब तक खेल संघों को की मान्यता को लेकर भी स्थिति साफ हो जाएगी। साई ने आठ जुलाई से शूटरों के लिए कर्णी सिंह शूटिंग रेंज को खोला है, लेकिन यहां पांच से छह शूटर अपने स्तर पर ट्रेनिंग करने जा रहे हैं।
विज्ञापन