फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shooter Manu Bhaker explains how Air India staff misbehaves with her at airport

मोबाइल छीना और फोटो डिलीट की, देश की निशानेबाज बेटी ने बताई ‘अपमान’ और ‘उत्पीड़न’ की कहानी

Sun, 21 Feb 2021 10:45 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 21 Feb 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
Shooter Manu Bhaker explains how Air India staff misbehaves with her at airport
दिल्ली एयरपोर्ट पर मनु भाकर - फोटो : ट्विटर

टोक्यो ओलंपिक में पदक की उम्मीद निशानेबाज मनु भाकर ने दिल्ली से भोपाल की उड़ान लेते समय एयर इंडिया के दो कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर ‘अपमान’ और ‘उत्पीड़न’ किए जाने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पिस्टल निशानेबाज मनु खेलमंत्री किरेन रिजिजू के दखल के बाद ही विमान में बैठ सकी। एयर इंडिया ने भी अपने कर्मचारियों के बर्ताव के लिए माफी मांगी है।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनु ने कहा ,‘एयर इंडिया अब कह रहा है कि वे सिर्फ दस्तावेज मांग रहे थे और अपना काम कर रहे थे, लेकिन मुझे यकीन है कि सीसीटीवी में सब रिकॉर्ड होगा। आप देख सकते हैं, उन्होंने मेरा मोबाइल छीना और मेरी मां की खींची तस्वीर डिलीट की और 10,200 रुपये भी मांगे।


एयर इंडिया ने ट्वीट किया, ‘हम आपको हुई असुविधा के लिए क्षमाप्रार्थी हैं। हम इस मसले की विस्तार से जानकारी आपके मोबाइल नंबर के साथ चाहते हैं ताकि आपकी आगे सहायता कर सकें।’

 

मंत्री अनिल विज से भी ले चुकीं हैं पंगा

यह पहली बार नहीं है जब इस युवा निशानेबाज ने अधिकारियों की शिकायत की हो, इससे पहले भी वह कई बार अपना विरोध जता चुकी हैं। एक बार तो वह हरियाणा के मंत्री अनिल विज से ही भिड़ गईं थीं। देश की नंबर एक और दुनिया में दूसरी रैंकिंग वाली निशानेबाज ने इससे पहले अपनी इनामी राशि को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। दरअसल यूथ ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर हरियाणा सरकार ने उन्हें 2 करोड़ रुपए का इनाम देने का वादा किया था। 

इसके बाद मनु ने जनवरी 2019 में हरियाणा सरकार के खिलाफ ट्वीट करते हुए आरोप लगाया था कि राज्य सरकार उन्हें इनाम देने का वादा भूल चुकी है और उसे पूरा नहीं कर पाई है। इसके बाद इसे लेकर उनके और हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज के बीच लंबी बहस चली थी।

 
 

अनिल विज ने उनकी आलोचना करते हुए कहा था कि मनु भाकर को पहले इस बारे में विभाग से बात करनी चाहिए थी।विभाग के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि उन्हें 2 करोड़ का इनाम मिलेगा। उन्हें इस तरह से इस मामले को बिना सोचे समझे सार्वजनिक तौर पर नहीं लाना चाहिए था। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव में जन्मीं मनु भाकर पहली बार सुर्खियों में तब आई थीं जब 2018 के आईएसएसएफ वर्ल्डकप में उन्होंने एक साथ दो गोल्ड मेडल जीते थे। इसके बाद उन्होंने यूथ ओलंपिक गेम्स और कॉमनवैल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीतकर भारत को ओलंपिक में पदक की उम्मीद जगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed