Shooter Konica Layak: युवा निशानेबाज कोनिका लायक ने की आत्महत्या, इसी साल सोनू सूद ने गिफ्ट की थी राइफल
Shooter Konica Layak: भारत की उभरती हुई युवा निशानेबाज कोनिका लायक ने आत्महत्या कर खेल जगत को सदमे में डाल दिया है। झारखंड के धनबाद की रहने वाली 26 वर्षीय कोनिका को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने इसी साल गिफ्ट की थी राइफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की उभरती हुई युवा निशानेबाज कोनिका लायक ने आत्महत्या कर खेल जगत को सदमे में डाल दिया है। झारखंड के धनबाद की रहने वाली 26 वर्षीय कोनिका इसी साल उस वक्त चर्चा में आईं जब उन्होंने झारखंड सरकार और बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से एक राइफल देने के लिए गुहार लगाई। इसके बाद सोनू सूद ने उनकी मदद करने का वादा किया और खुद कोनिका ने 26 जून को राइफल के साथ तस्वीर साझा कर चर्चित अभिनेता को धन्यवाद दिया।
कोनिका के आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि वह पूर्व ओलंपियन और अर्जुन अवार्ड विजेता जयदीप कर्माकार के साथ कोलकाता में प्रशिक्षण ले रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की।
सोनू सूद ने दी थी नई राइफल
कोनिका पहले पुरानी राइफल का इस्तेमाल करती थीं। वह राज्य और राष्ट्रीय टूर्नामेंट में इसी पुरानी राइफल से निशाना लगाती थीं। इसके बाद राइफल की समस्या से परेशान होकर उन्होंने एक राइफल की जरुरत बताते हुए ट्विटर पर मदद मांगी। इस बारे में जब मशहूर अभिनेता सोनू सूद को पता चला तो उन्होंने इस उभरती प्रतिभा को मार्च के महीने में नया राइफल तोहफे में दिया था और उनसे देश को मेडल देने को कहा।
@sonusood सर मेरी बंदूक़ आ गई।मेरे परिवार में ख़ुशी की लहर फैल गई है और पूरा गाँव आपको आशीर्वाद दे रहा है। जुग जुग जीयो @sonusood सर🙏 thank you @Govindagarwal_ bhai pic.twitter.com/TDk14WZeG3
— Konica Layak (@konica_layak) June 26, 2021
कोनिका की होने वाली थी शादी
जयदीप कर्माकार उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के लिए अकादमी ले गए। एक अख़बार से बातचीत में अकादमी प्रबंधन ने बताया कि पिछले 10 दिनों से कोनिका प्रशिक्षण के लिए सेशन में काफी कम आती थीं। जयदीप ने कहा कि 'यह काफी स्तब्ध करने वाला है। वो पहले अपना अभ्यास ठीक से कर रही थीं। लेकिन कुछ ही दिनों बाद वो ट्रेनिंग सत्र में अनियमित हो गईं। मैं नहीं जानता कि इसके पीछे की वजह क्या है। उन्होंने बताया कि उनकी जल्दी ही शादी होने वाली थी। मैं सच में नहीं जानता कि क्या हुआ और किस दबाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया है।