{"_id":"5dba9bed8ebc3e016c13bba7","slug":"shiva-thapa-and-pooja-rani-clinch-gold-at-olympic-test-event-for-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवा थापा और पूजा रानी का गोल्डन पंच, ओलंपिक टेस्ट इवेंट में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शिवा थापा और पूजा रानी का गोल्डन पंच, ओलंपिक टेस्ट इवेंट में जीता स्वर्ण पदक
Thu, 31 Oct 2019 02:01 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 31 Oct 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
शिवा थापा और पूजा रानी
- फोटो : ट्विटर
ओलंपिक टेस्ट इवेंट में भारतीय अभियान का बेहतरीन अंदाज में अंत हुआ। स्टार मुक्केबाज शिवा थापा (63 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) ने गुरुवार को गोल्ड मेडल जीता तो आशीष (69 किग्रा) की झोली में सिल्वर मेडल आया। चार बार के एशियन चैंपियन शिवा ने कजाकिस्तान के राष्ट्रीय चैंपियन और एशियन कांस्य पदक विजेता सांतली टॉल्टयेय को 5-0 से धूल चटाई।
विज्ञापन
एशियाई खेलों की पूर्व कांस्य पदक विजेता पूजा रानी ने ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पारकर को मात दी तो आशीष को जापान के सिवोन से खिताबी मुकाबले में हारकर सिल्वर से संतोष करना पड़ा। इसके पहले जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में निखत जरीन (51), सिमरनजीत कौर (60), सुमित सांगवान (91) ने अपने-अपने सेमीफाइनल बाउट गंवाकर कांस्य पदक पाया था।
विज्ञापन