फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   shiv kapoor and chikkarangappa combined second place kim wins panasonic open

शिव और चिक्कारंगप्पा रहे संयुक्त दूसरे नंबर पर, किम ने जीता खिताब

Mon, 18 Nov 2019 08:27 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 18 Nov 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
shiv kapoor and chikkarangappa combined second place kim wins panasonic open
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

भारतीय गोल्फर शिव कपूर को आखिरी होल में दो बोगी करना महंगा पड़ा गया जिससे वह पैनासोनिक ओपन के तीसरे आखिरी दौर में हमवतन एस चिक्कारंगप्पा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर खिसक गए। कोरिया के 17 वर्षीय जोह्युंग किम ने सात अंडर 65 का कार्ड खेल कुल 13 अंडर 203 के स्कोर के साथ खिताब जीता।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह थाईलैंड ओपन में संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहने के बाद प्लेऑफ में दूसरे स्थान पर खिसकने वाले कपूर ने रविवार को यहां दो अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर 12 अंडर 204 का रहा। चिक्कारंगप्पा ने पांच अंडर 67 का कार्ड खेला।
विज्ञापन


अन्य भारतीयों में विक्रांत चोपड़ा (10 अंडर 206) और वीर अहलावत (आठ अंडर 208) ने क्रमश: संयुक्त पांचवें और संयुक्त आठवें स्थान के साथ करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अर्जुन प्रसाद और एम धर्मा (सात अंडर 209) संयुक्त 11वें जबकि ओम प्रकाश चौहान, करणदीप कोचर, खालिन जोशी और राशिद खान (सभी छह अंडर 210) के स्कोर के साथ संयुक्त 14वें स्थान पर रहे। धुंध से खराब दृश्यता के कारण पहले दौर का खेल प्रभावित होने के बाद इस प्रतियोगिता को तीन दौर का कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed