{"_id":"5c05c189bdec22415324798a","slug":"sharath-achanta-kamal-and-sathiyan-gnanasekaran-moves-in-latest-table-tennis-ranking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शरत शीर्ष 30 में, साथियन कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ 31वीं रैंकिंग पर ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शरत शीर्ष 30 में, साथियन कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ 31वीं रैंकिंग पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Dec 2018 05:21 AM IST
विज्ञापन
दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल आईटीटीएफ रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से शीर्ष 30 में शुमार हो गए हैं। युवा जी साथियन चार स्थान की छलांग लगाकर कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ 31वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। हरमीत देसाई सौवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
महिलाओं में मनिका बत्रा शीर्ष भारतीय खिलाड़ी बनीं हुईं हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली मनिका एक पायदान ऊपर 52वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
रहम विश्व चैलेंज खिताब जीतने वाले स्पेन के पहले गोल्फर बने
जॉन रहम ने हीरो विश्व चैलेंज गोल्फ खिताब जीत लिया। रहम ने अंतिम दौर में 65 का स्कोर किया। उन्होंने 20 अंडर 268 के कुल स्कोर के साथ ट्रॉफी जीती। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले स्पेनिश गोल्फर बन गए हैं। वह प्यूटो रिर्को के टोनी (69) को चार शॉट से पछाड़कर चैंपियन बने। रहम अब तक कुल छह खिताब जीत चुके हैं।