फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shaili singh wins Indias first long jump medal in the history of U20 Worlds and the 3rd medal of this edition.

World Athletics U20 Championships: 17 वर्षीय शैली सिंह ने लंबी कूद में रजत जीतकर रचा इतिहास, एक सेमी. से स्वर्ण चूकीं

Sun, 22 Aug 2021 09:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 22 Aug 2021 09:06 PM IST
सार

अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 17 वर्षीय शैली सिंह ने इतिहास रच दिया है। 

विज्ञापन
Shaili singh wins Indias first long jump medal in the history of U20 Worlds and the 3rd medal of this edition.
शैली सिंह - फोटो : social media

विस्तार

अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 17 वर्षीय शैली सिंह ने इतिहास रच दिया है। लंबी कूद की उभरती हुई खिलाड़ी और दिग्गज अंजू बॉबी जॉर्ज से खेल की सीख लेने वाली शैली ने 6.59 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक अपने नाम किया। शैली स्वर्ण पदक से सिर्फ एक सेंटीमीटर से चूक गईं। शैली अब अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में लंबी कूद में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। स्वर्ण पदक जीतने वाली स्वीडन की स्वीडन की 18 वर्षीय माजा असकाग ने 6.60 मीटर की छलांग लगाई और शैली से सिर्फ एक सेंटीमीटर ही आगे रहीं।

विज्ञापन


झांसी की रहने वालीं शैली ने महिलाओं की लंबी कूद शैली के फाइनल में पहले और दूसरे प्रयास में 6.34 मीटर की छलांग लगाई। लेकिन इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने 6.59 मीटर की छलांग लगाई। हालांकि उनका चौथा और पांचवां प्रयास फ़ाउल रहा लेकिन आखिरी प्रयास में उन्होंने 6.37 मीटर की दूरी तय की।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



लंबी कूद की उदीयमान एथलीट शैली सिंह ने अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 6.40 मीटर के साथ क्वालिफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बनाई थी। 
 

मां ने कपड़े सिलकर बनाया है बेटी को खिलाड़ी

शैली को भारत की अगली अंतरराष्ट्रीय स्टार माना जा रहा है। शैली की सफलता के पीछे मां का बड़ा हाथ है। उनकी मां ने अकेले दम पाल पोसकर बड़ा किया। उनकी मां कपड़े सिलकर आजीविका चलाती हैं। बेटी के खेल को जारी रखने के लिए उन्होंने तमाम संघर्षों और आर्थिक दिक्कतों का सामना किया। शैली अभी बंगलूरू में लंबी कूद की प्रसिद्ध एथलीट अंजू बॉबी जार्ज की अकादमी में प्रशिक्षण लेती है। अंजू के पति बॉबी जार्ज उनके कोच हैं। शैली ने जून में 6.48 मीटर छलांग लगाकर राष्ट्रीय (सीनियर) अंतरराज्यीय चैंपियनशिप जीती थी।

भारत की झोली में तीन पदक

शैली ने अंडर 20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन रजत पदक जीता। इसके साथ ही नैरोबी में आयोजित इस विश्वस्तरीय टूर्नामेंट में भारत तीन मेडल जीतने में सफल रहा। शैली से पहले शनिवार को 4*400 मीटर रिले टीम ने कांस्य पदक तो 10000 मीटर रेस वॉक में अमित खत्री ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed