फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   I will knock out Ernest in early rounds says Vijender singh

मुंह तोड़ने का बयान देने वाले बॉक्सर को विजेंदर का करारा जवाब, कुछ ऐसा करने को बेताब

Sun, 17 Dec 2017 04:51 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
I will knock out Ernest in early rounds says Vijender singh
विजेंदर सिंह
भारत के स्टार बॉक्सर विजेंदर सिंह ने अफ्रीकी चैंपियन अर्नेस्ट अमुजु को करारा जवाब देते हुए कहा है कि वो अमुजु को कुछ ही राउंड में चित कर देंगे। विजेंदर के इस बयान से पहले अर्नेस्ट अमुजु ने विजेंदर को चैलेंज करते हुए कहा था कि वो उनका उन्हीं के दर्शकों के सामने मुंह तोड़ देंगे। 
विज्ञापन


इन दोनों के बीच 23 दिसंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला होने वाला है। इस मुकाबले से पहले दोनों बॉक्सर अपनी-अपनी तैयारियों के अलावा बयानबाजी का भी सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


विजेंदर सिंह के नाम फिलहाल नौ लगातार जीत दर्ज हैं और अभी वो डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन हैं। वहीं दूसरी तरफ अमुजु के नाम 25 मुकाबले में 23 जीत दर्ज हैं। इन 23 जीत में से 21 नॉकआउट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेंदर ने कहा कि मैं इस फाइट के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मेरे कोच ली बीयर्ड और जॉन जॉइस मेरे साथ इंडिया में ही मौजूद हैं। हम सभी अमुजु की पिछली फाइट का वीडियो देखकर अपनी रणनीति बना रहे हैं। अमुजु को ध्यान में रखकर मुझे अपनी तकनीक में कुछ बदलाव करने पड़े हैं। मैं इस फाइट के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। 

ये भी पढ़ेंः विजेंदर ने कहा, चाइना माल ज्यादा देर नहीं टिकते और चीनी बॉक्सर को धूल चटा दी 


विजेंदर ने कहा कि अमुजु मुझे हल्के में लेने की गलती न करे, मैं शुरुआत में ही उसको नॉक आउट ही कर सकता हूं। फाइट से पहले अमुजु का बयान सिर्फ माइंड गेम से ज्यादा कुछ नहीं है। इससे पहले मेरी 9 फाइट में भी मेरे विरोधी खिलाड़ी ऐसा ही करते थे। लेकिन मैंने सिर्फ अपनी ट्रेनिंग पर फोकस किया है। 

इससे पहले अमुजु ने कहा था कि वो विजेंदर को हराने के लिए रोजाना 8-10 घंटे प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि मैंने बिजेंदर का नाम सुना है लेकिन कभी खेलते हुए नहीं देखा है। मैं उसको उसकी के लोगों के सामने मारूंगा और उसका मुंह तोड़ दूंगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed