फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   shagun Chaudhary tops first day of national shotgun shooting womens trap qualifier

राष्ट्रीय शॉटगन निशानेबाजीः महिला ट्रैप क्वालिफायर में शगुन पहले दिन शीर्ष पर  

Sun, 17 Nov 2019 10:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 17 Nov 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
shagun Chaudhary tops first day of national shotgun shooting womens trap qualifier
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

शगुन चौधरी ने 63वीं राष्ट्रीय शॉटगन निशानेबाजी की महिला ट्रैप स्पर्धा के क्वालिफायर के पहले तीन दौर के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया। शगुन ने पंजाब की राजेश्वरी कुमारी के समान 71 अंक जुटाए लेकिन दो दौर में परफेक्ट 25 अंक के साथ वह डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शीर्ष पर चल रही हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को बाकी बचे दो क्वाफिाइंग राउंड में कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है। बिहार की श्रेयसी सिंह 70 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं। भारत की विश्व कप पद विजेता सीमा तोमर 67 अंक के साथ शीर्ष छह में शामिल हैं। 
विज्ञापन


गत चैंपियन वर्षा वर्मन 52 निशानेबाजों के बीच 57 अंक जुटाकर काफी पीछे हैं। जूनियर महिला ट्रैप में मध्यप्रदेश की शेफाली रजक 65 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। हरियाणा की सुहन्या सिंह 64 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed