{"_id":"5dd74f268ebc3e548349e362","slug":"saurav-ghosal-in-quarters-of-psa-world-tour-gold-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरव घोषाल पीएसए विश्व टूर गोल्ड प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सौरव घोषाल पीएसए विश्व टूर गोल्ड प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में
Fri, 22 Nov 2019 08:29 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 22 Nov 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
सौरव घोषाल
भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल इंग्लैंड के टॉम रिचर्ड्स को 11-3 11-5 11-5 से हराकर पीएसए विश्व टूर गोल्ड स्पर्धा ‘चैनल वीएएस चैम्पियनशिप’ के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। घोषाल अच्छी लय में दिख रहे थे, उन्होंने दूसरे दौर में जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
अब सातवें वरीय भारतीय का सामना मिस्र के शीर्ष वरीय मोहम्मद एल शोरबागी से होगा। दोनों विश्व चैम्पियनशिप में कुछ दिन पहले ही आमने सामने हुए थे जिसमें मिस्र के खिलाड़ी ने भारतीय की कड़ी चुनौती से उबरते हुए जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन