फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   saurabh chaudhary wins gold medal in asian airgun championship

16 साल के सौरव चौधरी ने एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में गोल्ड पर साधा निशाना

Thu, 08 Nov 2018 05:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
saurabh chaudhary wins gold medal in asian airgun championship
saurabh chaudhary

भारत के युवा निशानेबाज सौरव चौधरी ने अपनी शानदार फार्म बरकरार रखते हुए गुरूवार को यहां एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया जो व्यक्तिगत स्पर्धा में चार महीने में उनका चौथा पीला तमगा रहा। 

विज्ञापन


मेरठ के 16 साल के सौरव ने अर्जुन सिंह चीमा और अनमोल जैन के साथ मिलकर कुल 1731 अंक के साथ टीम स्पर्धा का भी स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आठ खिलाड़ियों के व्यक्तिगत फाइनल में 239.8 के अंक के साथ अपना दूसरा स्वर्ण जीता। इस प्रतियोगिता में अर्जुन ने 237.7 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि कांस्य पदक चीनी ताइपै के हुआंग वेई्-ते (218) के नाम रहा। अनमोल (195.1) चौथे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


सौरव ने इससे पहले अगस्त में एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने के साथ विश्व निशानेबाजी चैम्पियनशिप और पिछले महीने युवा ओलंपिक खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। टूर्नामेंट में भारत की पदकों की संख्या 10 हो गयी है जिसमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed