फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Saurabh Chaudhary shoots 4.6 points more than world record in National shooting trials

सौरभ ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में चमके

Sat, 29 Dec 2018 08:11 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 29 Dec 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
Saurabh Chaudhary shoots 4.6 points more than world record in National shooting trials
शूटर सौरभ चौधरी - फोटो : file photo

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी सौरभ चौधरी ने शनिवार को चल रहे राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में फाइनल दौर में 248.2 अंक के स्कोर से पुरूषों की 10 मी एयर पिस्टल ट्रायल (टी1) स्पर्धा जीत ली। सौरभ का स्कोर मौजूदा विश्व रिकार्ड स्कोर 243.6 से 4.6 अंक ज्यादा रहा जो इस साल के शुरू में म्यूनिख में यूक्रेन के ओलेह ओमेलचुक ने बनाया था। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के 16 वर्षीय निशानेबाज ने जूनियर पुरूष स्पर्धा भी जीती थी, जिसमें फाइनल में उन्होंने 245.5 अंक जुटाए थे जो मौजूदा जूनियर विश्व रिकार्ड स्कोर के बराबर था जो उनके ही नाम पर है। युवा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सौरभ ने 578 के क्वालीफिकेशन स्कोर से आठ पुरूषों के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। 
विज्ञापन


जीतू राय ने 579 अंक से चौथे स्थान से फाइनल के लिये क्वालीफाई किया लेकिन वह आठवें स्थान पर रहे। हरियाणा के अनमोल जैन 242.3 अंक से दूसरे स्थान पर जबकि राज्य के ही निखिल चंदीला 242.4 अंक से जूनियर पुरूष फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे। अन्य स्पर्धाओं में पारूल कुमार ने पुरूषों की 50 मी राइफल प्रोन ट्रायल्स स्पर्धा जीती। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed