फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   saurabh chaudhary and Nubaira Babur India Pakistan pairing at Youth Olympics 2018

यूथ ओलंपिक में पहली बार दिखी भारत-पाकिस्तान की जोड़ी, मिक्स्ड ईवेंट में सौरभ को मिला नुबारिया का साथ

Sat, 13 Oct 2018 05:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
saurabh chaudhary and Nubaira Babur India Pakistan pairing at Youth Olympics 2018
sarabh chaudhary and Nubaira Babur

भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें बेशक द्वीपक्षीय सीरीज नहीं खेल पा रही हों, लेकिन यहां यूथ ओलिंपिक में दोनों देशों के निशानेबाजों ने एक टीम के तौर पर स्पर्धा में हिस्सा लिया। यूथ ओलिंपक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले सौरभ चौधरी पाकिस्तान की नुबारिया बाबर के साथ एक मिक्स्ड ईवेंट में नजर आए।

विज्ञापन


सौरभ-नुबारिया 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में एक साथ उतरे। आज तक किसी भी मल्टी-स्पोर्ट टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी एक टीम में नजर नहीं आए थे। मौजूदा समय में ट्रायथलान रिले, जूडो, निशानेबाजी, तीरंदाजी और तलवारबाजी खेल में मिक्स्ड इंटरनेशनल टीम इवेंट की स्पर्धाएं होती हैं।
विज्ञापन


यह इवेंट 2014 में नानजिंग में हुए पिछले संस्करण में शुरू किया गया था। इसके नियमों के मुताबिक, जिस सप्ताह इवेंट होना है, उसके पिछले सप्ताह उच्चतम और न्यूनतम पुरुष और महिला खिलाड़ियों की रैंकिंग के आधार पर जोड़ी बनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी यदि पुरुष वर्ग के नंबर वन खिलाड़ी की महिला वर्ग की न्यूनतम रैंकिंग वाली खिलाड़ी के साथ जोड़ी बनेगी। गौरतलब है कि सौरभ पिछले सप्ताह रैंकिंग में शीर्ष, जबकि नुबारिया 20वें नंबर पर थीं। क्वालिफिकेशन राउंड में 34 देशों के निशानेबाजों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed