{"_id":"5be52488bdec2232cd69b4f2","slug":"sathiyan-gnanasekaran-upsets-world-number-16-marcos-freitas-in-austria-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रिया ओपन: साथियान ने विश्व नंबर-16 को मात देकर किया बड़ा उलटफेर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ऑस्ट्रिया ओपन: साथियान ने विश्व नंबर-16 को मात देकर किया बड़ा उलटफेर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
साथियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान गनानासेकरन ने गुरुवार को ऑस्ट्रिया ओपन के पहले दौर में विश्व नंबर-16 मार्कोस फ्रीटास को 4-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। साथियान ने इसे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ जीत करार दिया।
विज्ञापन
विश्व रैंकिंग में 35वें स्थान पर काबिज साथियान ने रोमांचक मुकाबले में 14वीं वरीय को सात गेम के बाद मात दी। 25 वर्षीय भारतीय ने 4-11, 11-9, 11-9, 8-11, 6-11, 11-9, 11-7 से मैच जीता।
विज्ञापन
साथियान के हवाले से अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस संघ की वेबसाइट ने मैच के बाद कहा, मेरे पास शब्द नहीं है। यह मेरे अब तक के करियर की सर्वश्रेष्ठ जीत है। मुझे बहुत खुशी है और गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
साथियान को अब अंतिम-16 राउंड के लिए अपने खेल में अधिक पैनापन लाना होगा क्योंकि उनका मुकाबला पूर्व एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट और विश्व नंबर-2 चीन के जू जिन से होगा। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्वास से लबरेज है क्योंकि उन्होंने अपने पहले दो मैचों में उच्च रैंकिंग वाले विरोधियों को मात दी। इससे पहले साथियान ने विश्व नंबर-17 कोरिया के जियोंग सांगुएन को 4-2 से हराकर प्रमुख ड्रॉ में जगह बनाई थी।
साथियान ने कहा, भारत में सभी समर्थकों का शुक्रिया। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। अभी और भी आगे जाना है, आप सभी ऐसे ही समर्थन करते रहिये। साथियान एकमात्र पैडलर नहीं, जिन्होंने गुरुवार को उलटफेर किया। चीन के झेंग पीफेंग, जापान के जिन उएडा और इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड ने भी उच्च रैंकिंग वाले विरोधियों को मात दी।