{"_id":"5de0a2a58ebc3e550800a03f","slug":"sathiyan-gnanasekaran-opens-his-maiden-ittf-world-cup-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITTF पुरुष विश्व कप: जी साथियान का जीत से आगाज, चीनी पैडलर को दी मात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ITTF पुरुष विश्व कप: जी साथियान का जीत से आगाज, चीनी पैडलर को दी मात
Fri, 29 Nov 2019 10:16 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 29 Nov 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
जी साथियान
- फोटो : pti
भारतीय खिलाड़ी जी साथियान अपने से ऊंची रैंकिंग के खिलाड़ियों को मात देकर अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) के पुरुष विश्व कप के अंतिम-16 में पहुंच गए। दुनिया के 30वें नंबर के खिलाड़ी साथियान ने पहले 22नंबर के फ्रांस के सिमोन गाउजी को 11-13, 9-11, 11-8, 14-12, 7-11, 11-5, 11-8 (4-3) से मात दी।
विज्ञापन
इसके बाद दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के ग्रोथ जोनाथन को 11-3, 12-10, 7-11, 16-14, 8-11, 11-8 (4-2) से पराजित किया। साथियान ग्रुप डी में चार अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन