{"_id":"5be6ba27bdec2269317c9a38","slug":"sathiyan-g-run-in-austraian-open-ends-in-round-of-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रिया ओपन: साथियान का सफर राउंड ऑफ 16 में हुआ समाप्त, चीनी खिलाड़ी ने तोड़ा विजयी रथ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ऑस्ट्रिया ओपन: साथियान का सफर राउंड ऑफ 16 में हुआ समाप्त, चीनी खिलाड़ी ने तोड़ा विजयी रथ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
साथियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के साथियान गनानासेकरन का ऑस्ट्रिया ओपन में सफर राउंड ऑफ 16 में समाप्त हो गया। भारतीय पैडलर को चीन के जू जिन के हाथों 1-4 की शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जू जिन ने पहले दो गेम आसानी से 11-1, 11-7 के अंतर से जीते, लेकिन भारतीय पैडलर ने तीसरे गेम में जोरदार वापसी की और गेम 11-7 से अपने नाम किया। हालांकि, इसके बाद चीनी पैडलर ने अपनी खोई लय हासिल की और साथियान को वापसी का कोई मौका ही नहीं दिया।
विज्ञापन
चीनी पैडलर ने अगले दो गेम क्रमश: 11-2, 11-4 के बड़े अंतर से जीते। चेन्नई के साथियान ने हाल ही में विश्व नंबर-16 मार्कोस फ्रीटास को 4-3 से हराकर ऑस्ट्रिया ओपन के पहले राउंड में धमाकेदार जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
साथियान ने दो दिन में दो बड़े उलटफेर किए और विश्व नंबर-17 व विश्व नंबर-16 को मात दी। हालांकि, एशियाई गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट के सामने साथियान को शिकस्त झेलनी पड़ी।