फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sarin and Sasikiran help india to reach fourth place in Asian Online Nations Cup

एशियाई ऑनलाइन नेशंस कप में सरीन और शशिकिरन ने भारत का चौथे स्थान पर पहुंचाया

Sat, 17 Oct 2020 08:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 17 Oct 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
Sarin and Sasikiran help india to reach fourth place in Asian Online Nations Cup
Chess

भारत शुक्रवार को एशियाई ऑनलाइन नेशंस कप टीम चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में एक जीत और दो ड्रॉ से छह दौर के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गया। शीर्ष वरीय भारतीय टीम तीन दौर के बाद छठे स्थान पर थी। भारत ने छठे दौर में दूसरी वरीयता प्राप्त मजबूत कजाखस्तान से 2-2 से ड्रॉ खेला। ईरान के साथ चौथे दौर में अंक बांटने के बाद उसने जोर्डन को 3.5-0.5 अंक से मात दी।

विज्ञापन


भारत-कजाखस्तान मैच में 16 वर्षीय निहाल सरीन और अनुभवी के शशिकिरन ने क्रमश: रूस्तम खुनुतदियोव और डेनिस माखनेव पर जीत हासिल की। बी अधिबान और कप्तान सूर्य शेखर गांगुली अपने मैच गंवा बैठे। शशिकिरन ने अभी तक अपने सभी छह मैच जीते हैं। गांगुली ने पांच में से चार बाजी अपने नाम की हैं। महिला वर्ग में शनिवार को चौथे से छठे दौर खेले जाएंगे। इसमें शीर्ष वरीय भारतीय टीम आठवें स्थान पर हैं। टूर्नामेंट 25 अक्तूबर को फाइनल के साथ खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed