{"_id":"5d5a9eeb8ebc3e89b33fbb65","slug":"sakshi-malik-issued-show-cause-notice-by-wrestling-federation-for-indiscipline","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी मलिक: ओलंपिक में किया था देश का नाम रौशन, अब अनुशासनहीनता पर मिला नोटिस","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
साक्षी मलिक: ओलंपिक में किया था देश का नाम रौशन, अब अनुशासनहीनता पर मिला नोटिस
Tue, 20 Aug 2019 08:05 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 20 Aug 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
साक्षी मलिक
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक को भारतीय कुश्ती संघ की ओर से सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
साक्षी पर आरोप है कि वह बिना किसी इजाजत के राष्ट्रीय कैंप छोड़कर चली गईं। भारतीय कुश्ती संघ ने अनुशासन तोड़ने और बिना बताए ट्रेनिंग कैंप छोड़ने की वजह से साक्षी को यह नोटिस भेजा है।
गौरतलब है कि इसी कारण से 25 खिलाड़ियों के निष्कासित किया जा चुका है। लखनऊ के स्पोर्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) के राष्ट्रील कैंप से 45 में से 25 खिलाड़ी बिना इजाजत लिए ही वहां से चली गई। जिसके चलते इन खिलाड़ियों को निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन
इन 25 खिलाड़ियों में से साक्षी मलिक (62 किलो भारवर्ग), सीमा बिसला (50 किलो भारवर्ग), किरण (76 किलो भारवर्ग) ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। बता दें कि इन तीनों ही खिलाड़ियों को जवाब देने के लिए बुधवार तक का वक्त दिया गया है।
विज्ञापन