फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sakshi Malik books World Championship spot, sarita got injured

साक्षी को बिना ट्रायल्स विश्व चैंपियनशिप का टिकट, रितु-पिंकी होंगी आमने-सामने 

Mon, 17 Sep 2018 11:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Malik books World Championship spot, sarita got injured
साक्षी मलिक

नाटकीय घटनाक्रम के बाद पहलवान साक्षी मलिक को बिना ट्रायल्स दिए विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का टिकट मिल गया है। फॉर्म के साथ पहले से संघर्ष कर रही साक्षी का 62 किग्रा के चयन ट्रायल्स में सरिता मोर से मुकाबला होना था। लेकिन ऐन मौके पर सरिता ने चोट के कारण अपना नाम वापस ले लिया। इससे ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी की चैंपियनशिप के लिए सीधी राह खुल गई। साक्षी इस साल फार्म को लेकर संघर्ष कर रही हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों में साक्षी कांस्य पदक हासिल कर सकी थी जबकि एशियाई खेलों में वह कोई भी पदक जीतने में नाकाम रही थी। भारतीय कुश्ती महासंघ चाहता था कि सुशील और साक्षी ट्रायल्स में भाग लें लेकिन सुशील ने खराब फार्म के कारण ट्रायल्स में भाग नहीं लिया। बेलारुस में रविवार को यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग प्रतियोगिता के फाइनल में साक्षी अजरबैजान की मारिअन्ना सत्सिन से हार गई थी लेकिन इस प्रदर्शन से बुडापेस्ट में 20 से 28 अक्तूबर तक होने वाले प्रतियोगिता के लिए उनका हौसला बढ़ेगा।
विज्ञापन


रितु फोगाट और पिंकी का ट्रायल्स मंगलवार को
भारतीय कुश्ती महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा कि चार वर्गों का ट्रायल बाकी था जिसमें हमने बजरंग (पुरुष 65 किग्रा) और विनेश फोगाट (महिला 50 किग्रा) के वर्ग में ट्रायल नहीं कराने का फैसला किया है। महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग के ट्रायल्स में रितु फोगाट और पिंकी का सामना मंगलवार को होगा। यह ट्रायल महिलाओं के राष्ट्रीय कोच कुलदीप मलिक की देखरेख में मंगलवार को लखनऊ में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed