{"_id":"5beb259ebdec22174c7df839","slug":"sajan-bhanwal-failed-to-clinch-bronze-medal-in-world-wrestling-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को झटका, साजन कांस्य पदक से चूके","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को झटका, साजन कांस्य पदक से चूके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
sajan bhanwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीको रोमन पहलवान साजन भनवाल को अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक के कड़े मुकाबले 5-6 से हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा के बीस वर्षीय पहलवान ने 77 भारवर्ग में रूस के इस्माइल सैदखासोनोव के खिलाफ 1-5 से पिछड़ने के बाद 5-5 से बराबरी कर ली थी।
विज्ञापन
इस्माइल अंडर-23 में यूरोपियन चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता हैं। साजन के पलटवार के बाद इस्माइल अंत में महत्वपूर्ण अंक बटोरने में सफल हो गए। साजन ने इस साल जूनियर एशियन चैंपियनशिप में पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता था और वह पहले पहलवान थे जिन्होंने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में लगातार दो पदक जीते।
विज्ञापन
पिछले साल फिनलैंड में हुई चैंपियनशिप में कांस्य और इस साल स्लोवाकिया में हुई प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। ग्रीको रोमन शैली में मंगलवार को मैट पर उतरे भारत के छह पहलवान कोई भी पदक नहीं दिला सके। सुनील के पास 87 भारवर्ग में मौका था लेकिन वह रेपचेज राउंड में वह बुल्गारिया के योअन से हार गए। मनीष (60), रविदंर (67), अजय कुमार (72) और दीपांशु को भी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन