{"_id":"5ba27db3867a5523e25696be","slug":"sajan-bhanwal-becomes-first-indian-to-win-two-medals-back-to-back-at-world-junior-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजन भानवाल विश्व चैंपियनशिप में लगातार दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
साजन भानवाल विश्व चैंपियनशिप में लगातार दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
साजन भानवाल
साजन भानवाल जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में फाइनल की बाधा तो पार नहीं कर पाए पर इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में लगातार दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए। साजन को स्लोवाकिया के ट्रनावा में 77 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में रजत पदक के साथ ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
सोनीपत के समीप एक गांव के रहने वाले 20 वर्षीय साजन के लिए रूस के इस्लाम ओपिएव काफी मजबूत प्रतिद्वंद्वी साबित हुए। रूसी खिलाड़ी ने 8-0 की बढ़त के साथ तकनीकी दक्षता के आधार पर मुकाबला जीता। यूनाईटेड वर्ल्ड रेस्लिंग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार साजन शुरुआती 90 सेकंड में ही बुरी तरह पिछड़ गए और फिर वापसी नहीं कर पाए।
विज्ञापन
जुलाई में जूनियर एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरियाणा के साजन ने इससे पहले फिनलैंड के टेम्पेयर में 2017 विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। एक अन्य भारतीय विजय ने इससे पहले तुर्की के सिहात अहमत लिमान को 55 किग्रा ग्रीको रोमन में 16-8 से हराकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन