फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Saina Nehwal angry on Badminton Association of India said they trying to keep me away from Commonwealth and Asian Games

Badminton: भारतीय बैडमिंटन संघ पर भड़कीं साइना, कहा- मुझे राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से दूर रखने की हो रही कोशिश

Thu, 14 Apr 2022 09:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 14 Apr 2022 09:22 PM IST
सार

अनुभवी शटलर साइना नेहवाल और भारतीय बैडमिंटन संघ के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। साइना ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए ट्रायल की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। दोनों टूर्नामेंट के ट्रायल से साइना को दूर रखा गया।

विज्ञापन
Saina Nehwal angry on Badminton Association of India said they trying to keep me away from Commonwealth and Asian Games
साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुभवी शटलर साइना नेहवाल और भारतीय बैडमिंटन संघ के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। साइना ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए ट्रायल की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। दोनों टूर्नामेंट के ट्रायल से साइना को दूर रखा गया। इस कारण अनुभवी खिलाड़ी ने भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) की जमकर आलोचना की है।
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए बीएआई ने दो अप्रैल को चयन के लिए ट्रायल रखा था। इस ट्रायल के जरिए इस साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल और चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों के साथ-साथ बैंकॉक में आठ से 15 मई तक होने वाले थॉमस कब और उबेर के लिए टीम का चयन किया। भारतीय बैडमिंटन संघ ने टॉप-15 खिलाड़ियों को ट्रायल से छूट दी थी। 16वें से 50वें रैंक के बीच की खिलाड़ियों को ट्रायल देना था।
विज्ञापन


साइना ने कहा कि उन्होंने ट्रायल में शामिल नहीं होने की सूचना पहले ही दे दी थी। ट्रायल में शामिल नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि मैं दो बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेना चाहती। भारतीय बैडमिंटन संघ ने ट्रायल का आयोजन दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया था। साइना ने कहा, ''ऐसी खबरें पढ़कर हैरान हूं कि मैं राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं लेना चाहती हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना ने आगे कहा, ''तीन सप्ताह तक यूरोप में खेलने के बाद मैं ट्रायल में शामिल नहीं होना चाहती थी। एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मेरा लगातार खेलना संभव नहीं है। इस दौरान चोट लगने का डर होता है। ट्रायल की सूचना भी बहुत कम समय पहले दी गई थी। मैंने इस बारे में भारतीय बैडमिंटन संघ को सूचना दी थी, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नही दिया। ऐसा लगता है कि वे दोनों टूर्नामेंट में मुझे बाहर रखकर खुश हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed